लेटेस्ट न्यूज़

मुंबई जा रही 14 साल की बच्ची कानपुर में पानी भरने के लिए उतरी पर कांवड़ियों की भीड़ की वजह से ट्रेन में नहीं चढ़ी, फिर ये हुआ

deoria News: 14 साल की एक बच्ची अपनी मौसी के साथ ट्रेन से मुम्बई जा रही थी और पानी लेने के लिए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतरी. इसके बाद जो हुआ उसे खबर में आगे जानिए.

ADVERTISEMENT

Deoria News
Deoria News
social share
google news

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया की एक रोमांचक कहानी सामने आई है. यह खबर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती है. दरअसल, 14 साल की एक बच्ची अपनी मौसी के साथ ट्रेन से मुम्बई जा रही थी और पानी लेने के लिए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतरी. मगर इस दौरान ट्रेन चल दी. कावड़ियों की भीड़ के कारण वह ट्रेन में चढ़ नहीं पाई और गाड़ी चल दी. स्टेशन पर परेशान आर बदहवास बैठी रो रही बच्ची को जीआरपी ने राजकीय बाल गृह भिजवाया और दूसरी तरफ घर वालों ने भी गुमशुदगी के लिए कानपुर जीआरपी को सम्पर्क किया. DM कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह और देवरिया के रामपुर कारखाना से BJP विधायक की पहल पर बच्ची नौ दिन बाद अपने परिजन से मिली तो हर किसी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.