लेटेस्ट न्यूज़

संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेन्द्र का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, कौन थे ये?

‘संस्कार’ और ‘कला’ के लिए आजीवन काम करने वाले संघ के वरिष्ठतम प्रचारकों में एक से बाबा योगेन्द्र का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

‘संस्कार’ और ‘कला’ के लिए आजीवन काम करने वाले संघ के वरिष्ठतम प्रचारकों में एक से बाबा योगेन्द्र का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया. पद्मश्री बाबा योगेन्द्र कला के लिए समर्पित संघ की ‘संस्कार भारती’ संगठन के संरक्षक थे. 99 वर्ष के बाबा योगेन्द्र को राम मनोहर लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया था. नानाजी देशमुख और अटल बिहारी वाजपेयी और दत्तोपंत ठेंगड़ी जैसी हस्तियों के साथ रहे बाबा योगेन्द्र ने लोक कलाकारों को मंच देने के लिए आजीवन काम किया.