लेटेस्ट न्यूज़

UP में बारिश का अलर्ट, देखिए वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों हो रही बारिश ने पूरे सूबे के मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया है. अभी कुछ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों हो रही बारिश ने पूरे सूबे के मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया है. अभी कुछ दिन पहले तक मौसम में गर्मियों का एहसाह हो रहा था, मगर अभी पिछले दिनों से हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है. लोग फिरसे स्वेटर-जैकेट पहनने को मजबूर हो गए हैं. वहीं इस बीच आज यानी मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. आपको बता दें कि इसी को लेकर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 7 शहरों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 65 शहरों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, वेस्ट यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. दूसरी तरफ रिलीफ कमिश्नर प्रभु एन सिंह ने बताया कि 21 मार्च के बाद यूपी का मौसम सामान्य हो जाएगा.