लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर में 10 साल से घर में काम कर रही मेड का बर्तनों पर पेशाब छिड़कने का वीडियो हुआ वायरल, जानें पूरी कहानी

बिजनौर में एक व्यापारी के घर काम करने वाली मेड सीसीटीवी में पीने के गिलास में पेशाब करते पकड़ी गई. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा और घरेलू सहायकों पर भरोसे को लेकर चिंता बढ़ी है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/5

बिजनौर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है. बता दें कि यहां एक व्यापारी के घर पर करीब 10 साल से काम कर रही मेड के व्यवहार में हाल ही में असामान्य बदलाव देखने को मिले, जिससे परिवार को उस पर संदेह होने लगा.
 

2

2/5

संदेह के चलते घरवालों ने चुपचाप किचन में सीसीटीवी कैमरा लगवाया. इसके बाद फुटेज में जो देखा गया उसने सबको हैरान कर दिया. फुटेज में देखा गया कि मेड बर्तन धोते समय पीने के गिलास में पेशाब कर रही थी. यह देखकर परिवार स्तब्ध रह गया.
 

3

3/5

घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिससे लोग हैरान और नाराज हैं. इससे घरेलू सहायकों पर भरोसे को लेकर चिंता बढ़ गई है.
 

4

4/5

बता दें कि जब महिला शाम को काम पर लौटी तो परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में उसने अपनी गलती मानी, लेकिन कारण नहीं बताया.
 

5

5/5

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. ऐसे में महिला के खिलाफ केवल शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया गया है.