लेटेस्ट न्यूज़

अतीक के बेटे अबान के जनाजे की अनदेखी तस्वीरें आई सामने, छोटे भाई को अली और उमर ने ऐसे दी आखिरी विदाई

प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. सड़क हादसे में आबान की मौत के बाद हाईकोर्ट से पैरोल पर आए उनके बड़े भाइयों उमर और अली अहमद ने जनाजे को कंधा दिया और मिट्टी दी.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/8

प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा.
 

2

2/8

छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से पैरोल पर रिहा होकर पहुंचे अली अहमद और उमर अहमद कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचे. पुलिस निगरानी में दोनों भाइयों को प्रयागराज लाया गया था.
 

3

3/8

आबान अहमद की अंतिम यात्रा के दौरान उनके बड़े भाइयों, उमर और अली ने नम आंखों से जनाजे को कंधा दिया और अंतिम विदाई की रस्म अदा की.
 

4

4/8

कसारी मसारी कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज अदा की गई. इसके बाद कड़ी सुरक्षा और पुलिस घेरे के बीच आबान के शव को कब्र में दफनाया गया.
 

5

5/8

आबान अहमद को उसी कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया जहां उनके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की कब्रें मौजूद हैं.
 

6

6/8

अंतिम संस्कार के बाद पैरोल की शर्तों के तहत कब्रिस्तान के पास बने एक विशेष टेंट में उमर और अली की परिजनों से मुलाकात कराई गई. इस दौरान परिवार के लोग काफी भावुक नजर आए.
 

7

7/8

जनाजे के दौरान कब्रिस्तान में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.. मीडिया के प्रवेश पर रोक थी और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे.
 

8

8/8

एक घंटे की तय अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने उमर अहमद को लखनऊ जेल और अली अहमद को झांसी जेल के लिए वापस रवाना कर दिया.