लेटेस्ट न्यूज़

41 दिनों के लिए अस्त होने वाले हैं शनिदेव, इन 3 राशियों के लोग हो जाएं सतर्क

कर्मफल दाता शनि देव 13 मार्च को मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. 41 दिनों की यह अवधि कर्क, कन्या और मकर राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी. इस दौरान करियर में रुकावटें, आर्थिक दबाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

ज्योतिष जगत में एक बड़ी हलचल होने वाली है. न्याय और कर्म के देवता शनि देव 13 मार्च को मीन राशि में 'अस्त' होने जा रहे हैं. शनि की यह अवस्था पूरे 41 दिनों तक यानी 22 अप्रैल तक बनी रहेगी. जब शनि अस्त होते हैं, तो उनका प्रभाव कम हो जाता है, जिससे कुछ राशियों के जीवन में अनिश्चितता और चुनौतियां बढ़ जाती हैं. आइए जानते हैं किन लोगों को इस दौरान संभलकर रहने की जरूरत है.
 

2

2/7

ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि देव 13 मार्च की शाम 7 बजकर 13 मिनट पर अस्त होंगे. ग्रहों के राजा सूर्य के करीब आने पर जब कोई ग्रह अपनी शक्ति खोने लगता है, तो उसे 'अस्त' होना कहते हैं. शनि के मामले में यह अवधि कुल 41 दिनों की होगी. यह समय अनुशासन और धैर्य की परीक्षा लेने वाला होता है.
 

3

3/7

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं है. इस दौरान आपका क्रोध और अहंकार आपके बनते काम बिगाड़ सकता है. करियर के क्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आएंगी, जिनसे निपटने के लिए आपको ठंडे दिमाग से काम लेना होगा. बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, वरना परिवार और कार्यस्थल पर रिश्तों में दरार आ सकती है.
 

4

4/7

कन्या राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना पेशेवर जीवन में रुकावटें ला सकता है. आप जितनी मेहनत करेंगे, परिणाम शायद उसके अनुरूप न मिलें, जिससे मन में निराशा बढ़ सकती है. इस समय निवेश की योजनाओं से बिल्कुल दूर रहें और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं. आय के नए स्रोत खोजने में आपको ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है.
 

5

5/7

चूंकि शनि मकर राशि के स्वामी हैं, इसलिए इनका अस्त होना आपके लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आपकी रफ़्तार अचानक धीमी हो जाएगी और आर्थिक दबाव महसूस होगा. धन का प्रवाह रुकने से आप तनाव में आ सकते हैं. इस दौरान सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें और कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें. वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए पार्टनर की बात को प्राथमिकता दें.
 

6

6/7

बाकी राशियों के लिए भी यह 41 दिन मिला-जुला असर लेकर आएंगे. शनि के अस्त होने के दौरान नया व्यापार शुरू करना या बड़े संपत्ति सौदे करना टाल देना चाहिए. यह आत्म-मंथन का समय है. इस दौरान पुराने अटके हुए कानूनी मामलों में सावधानी बरतें. अनुशासन का पालन करना और दूसरों की मदद करना इस समय आपको बड़े संकटों से बचा सकता है.
 

7

7/7

मुश्किलों को कम करने के लिए ये उपाय कारगर साबित हो सकते हैं. शनि मंत्र: 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का नियमित जाप करें. प्रत्येक शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. हनुमान जी की पूजा करने से शनि देव के कष्ट कम होते हैं. गरीबों और जरूरतमंदों को काला तिल, छाता या जूते दान करें.

follow whatsapp