UPTak Baithak Logo

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण और ग्रहों का दुर्लभ योग, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण के साथ-साथ शनि और राहु-केतु का विशेष प्रभाव रहेगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहों का यह दुर्लभ योग मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के जीवन, धन, करियर और सेहत को प्रभावित कर सकता है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

आज यानी 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा. साथ ही शनि और राहु-केतु की चाल के कारण ज्योतिषीय दृष्टि से यह त्योहार काफी हलचल भरा माना जा रहा है. इसका प्रभाव कुछ राशियों के धन,करियर और रिश्तों पर पड़ सकता है.
 

2

2/7

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. परिवार में तनाव बढ़ सकता है और आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। किसी भी बड़े निवेश या फैसले में जल्दबाजी करने से बचें ताकि गलतफहमी और नुकसान से बचा जा सके.
 

3

3/7

मिथुन राशि वालों को इस दौरान बेवजह की चिंता और मानसिक तनाव परेशान कर सकता है. धन के मामलों में पूरी जानकारी के बाद ही आगे बढ़ें. जीवनसाथी के साथ संवाद में संयम बरतें ताकि मतभेद न बढ़ें.
 

4

4/7

सिंह राशि के जातकों को धन निवेश के मामले में बहुत सावधान रहने की जरूरत है. जल्दबाजी में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है.सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें और इस दौरान लंबी या जोखिम भरी यात्राओं को टालना बेहतर रहेगा.
 

5

5/7

कुंभ राशि वालों के लिए रिश्तों और पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है. किसी अनजान व्यक्ति पर वित्तीय भरोसा न करें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बहसबाजी से दूर रहें और जीवनसाथी के साथ समझदारी से काम लें.
 

6

6/7

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए धैर्य बनाए रखें. कोई भी नया काम या बड़ा फैसला लेने से पहले परिस्थितियों का अच्छी तरह आकलन करें और जल्दबाजी में कदम न उठाएं.
 

7

7/7

ज्योतिषीय गणनाओं को एक मार्गदर्शक के रूप में देखा जाना चाहिए.ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की जन्मकुंडली और ग्रहों की दशा अलग होती है.इसलिए परिणाम भी व्यक्तिगत आधार पर भिन्न हो सकते हैं.