MCX पर रात में ही सोना और चांदी के रेट हुए धड़ाम, सुबह खुला तो Gold Silver का आया ये लेटेस्ट भाव
मंगलवार रात चांदी में 5% और सोने में 2.5% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया. चांदी अपने लाइफ टाइम हाई से करीब ₹1.93 लाख और सोना ₹40,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है.
ADVERTISEMENT

1/7
मंगलवार की रात कमोडिटी मार्केट (MCX) के लिए किसी झटके से कम नहीं थी. चांदी में 5% और सोने में 2.5% की भारी गिरावट दर्ज की गई. हालांकि बुधवार सुबह बाजार खुलते ही कीमतों में सुधार देखा जा रहा है. आइए जानते हैं क्या है बाजार का ताजा हाल और कितनी आई है गिरावट.

2/7
मंगलवार रात चांदी की कीमतों में अचानक जोरदार क्रैश देखने को मिला. 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी रात के समय 5.58% यानी ₹13,378 प्रति किलो टूट गई. गिरावट के वक्त भाव ₹2,26,513 तक गिर गए थे, जिसने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दी थीं.

3/7
चांदी का लाइफ टाइम हाई लेवल ₹4,20,048 (29 जनवरी) रहा है. मंगलवार की रात के निचले स्तर को देखें तो चांदी अपनी ऊंचाई से करीब ₹1,93,535 प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है. यह चांदी के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है.

4/7
मंगलवार रात की मंदी के बाद बुधवार को चांदी रिकवरी मोड में नजर आई. बाजार खुलते ही भाव में 2% से ज्यादा की तेजी आई. खबर लिखे जाने तक चांदी ₹5,000 प्रति किलो से ज्यादा की बढ़त के साथ ₹2,34,000 के करीब कारोबार कर रही थी.

5/7
चांदी की तरह सोना भी रात में करीब 2.5% फिसल गया था. रात को वायदा कारोबार के अंत में 24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम) ₹1,51,418 पर बंद हुआ. लेकिन बुधवार सुबह निवेशकों की खरीदारी के चलते सोना फिर से 1% से ज्यादा की बढ़त बनाने में कामयाब रहा.

6/7
सोने ने भी 29 जनवरी को ₹1,93,096 का अपना शिखर छुआ था. आज की रिकवरी के बावजूद, सोना अपने अब तक के सबसे महंगे स्तर से करीब ₹40,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है. यह उन लोगों के लिए बड़ा मौका है जो लंबे समय से गिरावट का इंतजार कर रहे थे.

7/7
बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. हालांकि कीमतें हाई लेवल से काफी नीचे हैं, लेकिन बाजार अभी स्थिर नहीं है. (नोट- यह कोई निवेश सलाह नहीं है. सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट और वित्तीय सलाहकारों की राय जरूर लें.)











