मेरठ में छात्र के मुंह पर पेशाब करने के मामले में अबतक पुलिस ने लिया ये एक्शन
मेरठ जिले में पेशाब कांड मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही पुलिस ने 294 आईपीसी धारा भी मुकदमे में बढ़ाई है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पेशाब कांड मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अब तक मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसके अलावा पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुकदमे में धाराएं भी बढ़ाई हैं.