लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर: गोला विस उपचुनाव में सपा ने विनय तिवारी तो BJP ने इस प्रत्याशी पर लगाया दांव

लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में जहां बीजेपी ने अरविंद गिरी के बेटे को उम्मीदवार बनाया है वहीं समाजवादी पार्टी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में जहां बीजेपी ने अरविंद गिरी के बेटे को उम्मीदवार बनाया है वहीं समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक विनय तिवारी पर दांव लगाया है. ध्यान देने वाली बात है कि 6 सितंबर को बीजेपी विधायक अरविंद गिरी की लखनऊ में मीटिंग में जाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. इनके निधन के बाद से सीट खाली हो गई थी.

गोला गोकर्ण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गई. नामांकन 14 अक्टूबर तक चलेगा. 15 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक 3 नवंबर को गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी और 6 नवंबर को चुनाव के नजीते जारी किए जाएंगे. गौरतलब है कि ये सीट भाजपा के खाते में थी जिसे वापस पाने के लिए बीजेपी पूरी जोर आजमाइश करेगी.

अरविंद गिरी 5 बार विधायक रह चुके हैं. अरविंद गिरी छात्र जीवन में राजनीति में प्रवेश करने के बाद 1988 में लाल्हापुर गांव के प्रधान बने थे. ग्राम प्रधान से विधायक का सफर तय किया. अरविंद गिरी 5 बार विधायक रहे. अरविंद गिरी पहली बार सपा के टिकट पर विधायक बने थे.

लखीमपुर खीरी: गोला से BJP विधायक अरविंद गिरी की लखनऊ जाते वक्त हार्ट अटैक से मौत