लेटेस्ट न्यूज़

पश्चिम यूपी-हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, शामली रहा भूकंप का केंद्र

एक बार फिर भूकंप के झटकों से घरती हिली है. बता दें कि शुक्रवार देर रात पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

एक बार फिर भूकंप के झटकों से घरती हिली है. बता दें कि शुक्रवार देर रात पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टल स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है.

बता दें कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने जानकारी देते हुए कहा कि रात करीब 9 बजकर 31 मिनट पर भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि भूकंप का केंद्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शामली में स्थित था.

एनसीएस ने कहा, ‘‘शुक्रवार को भारतीय समयानुसार रात नौ बजकर 31 मिनट पर आए 3.2 की तीव्रता के भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के शामली में 29.41 अक्षांश और 77.26 देशान्तर पर पांच किलोमीटर की गहरायी पर था’’ फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

दिल्ली-NCR में भूकंप के जोरदार झटके, यूपी में भी हिली धरती, घर और दफ्तर से बाहर निकले लोग