लेटेस्ट न्यूज़

देश के इन 13 शहरों को अगले साल मिल सकता है 5G नेटवर्क, यूपी की भी एक सिटी शामिल, जानिए

अगले साल यानी साल 2022 में भारत के 13 शहरों में 5G नेटवर्क की सुविधा मिल सकती है. जानकारी के मुताबिक, दूरसंचार विभाग के वित्त…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

अगले साल यानी साल 2022 में भारत के 13 शहरों में 5G नेटवर्क की सुविधा मिल सकती है.

जानकारी के मुताबिक, दूरसंचार विभाग के वित्त पोषण वाली स्वदेशी 5 जी परीक्षण (टेस्टबेड) परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है.

दूरसंचार परिचालकों ने गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधीनगर में 5जी परीक्षण स्थल स्थापित किए हैं.

बताया जा रहा है कि इन शहरों में अगले साल सबसे पहले 5जी सेवाएं शुरू होंगी.

दूरसंचार क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 2014 से 2021 के बीच करीब 150 प्रतिशत बढ़कर 1,55,353 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो 2002 से 2014 के दौरान 62,386 करोड़ रुपये था.

दूरसंचार विभाग के वित्त पोषण वाली 5जी परीक्षण परियोजना की लागत करीब 224 करोड़ रुपये है.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)