यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी बाहुबली बृजभूषण शरण की बेटी शालिनी सिंह? अखिलेश यादव को लेकर भी बड़ी बात कह दी

रजत सिंह

05 Apr 2026 (अपडेटेड: 05 Apr 2026, 09:42 AM)

UP News: भाजपा के पूर्व सांसद और बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने अपने राजनीतिक में उतरने को लेकर अब अहम बात की है. इसी के साथ उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर भी ये बताया है.

Bahubali Brijbhushan Sharan Singh, Brijbhushan Sharan, Brij Bhushan Sharan daughter, brij bhushan sharan singh daughter shalini singh, Shalini Singh, UP News, बाहुबली बृजभूषण शरण, बृजभूषण शरण सिंह, शालिनी सिंह

UP News

Google CTA

UP News: बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह भी अपने पिता की तरह काफी चर्चाओं में रहती हैं. वह कवयित्री हैं. हाल ही में उन्होंने एक किताब भी लिखी है. अब चर्चा चल रही है कि अपने पिता और भाइयों की तरह से वह भी राजनीति में आ सकती हैं. दरअसल राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 लड़ सकती हैं. कहा जा रहा है कि वह नोएडा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बन सकती हैं. अब खुद शालिनी सिंह ने इसको लेकर जवाब दिया है. UP Tak से बात करते हुए शालिनी सिंह बता दिया है कि वह राजनीतिक में आएंगी या नहीं?

यह भी पढ़ें...

शालिनी सिंह ने क्या कहा?

शालिनी सिंह से पूछा गया कि ऐसी चर्चाएं हैं कि आप यूपी विधानसभा चुनाव में नोएडा की सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए शालिनी सिंह ने कहा, अभी समझ नहीं आ रहा है कि हमने मन बनाया है या नहीं. अगर ऐसी कुछ परिस्थिति बनती है तो हमने मना भी नहीं किया है.

अखिलेश यादव को लेकर ये बोलीं

इस दौरान शालिनी सिंह ने पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी यादव परिवार के किसी सदस्य या अखिलेश यादव से मुलाकात की है? इसका जवाब देते हुए शालिनी सिंह ने कहा, हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई. मगर पापा के मुंह से हमेशा मुलायम सिंह यादव जी और अखिलेश यादव जी को लेकर अच्छा ही सुना है. शालिनी सिंह ने आगे बताया, पापा अखिलेश जी को बहुत प्यार करते हैं. दोनों में आपसी सम्मान और प्रेम है. ये रिश्ता कुश्ती से आता है. मुलायम सिंह जी कुश्ती प्रेमी थे और पापा भी कुश्ती से जुड़े हैं. पापा दंगल कराते थे. पापा का उस परिवार से प्रेम राजनीति से ऊपर है.