'अखिलेश की पत्नी ही क्यों जाएं सदन...' बिहार CM सम्राट चौधरी के इस बयान पर सपा चीफ का सख्त रिएक्शन आया

यूपी तक

21 Apr 2026 (अपडेटेड: 21 Apr 2026, 09:18 AM)

UP News: बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लेते हुए अखिलेश यादव का नाम भी लिया था. अब इसको लेकर सपा चीफ ने बिहार सीएम सम्राट चौधरी को निशाने पर ले लिया है.

Akhilesh Yadav, SP Chief Akhilesh Yadav, Samrat Chaudhary, Nitish Kumar, UP News, Bihar News, UP Politics, अखिलेश यादव, सपा चीफ अखिलेश यादव, सम्राट चौधरी

UP News

Google CTA

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर निशाना साधा है. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी का नाम लेते हुए अखिलेश यादव पर भी तंज कसा था. सम्राट चौधरी ने बिहार के पटना में कहा था कि लालू प्रसाद यादव की बेटी, राहुल गांधी की बहन और अखिलेश यादव की पत्नी ही सदन क्यों जाएं? 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की इस टिप्पणी का सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर सम्राट चौधरी पर सख्त निशाना साधा है.

अखिलेश यादव ने सम्राट चौधरी को लेकर ये कहा

सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव ने सम्राट चौधरी को लेकर कहा, जघन्य अपराध करने वाले, अपराध से बचने के लिए उम्र बदलने वाले, विचारहीन-सिद्धांतहीन होकर दल पर दल बदलने वाले, किसी को छल से हटाने वाले, भ्रष्टाचार के शिरोमणि कहलाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री क्यों बनें?

फिलहाल अखिलेश यादव की इस टिप्पणी पर बिहार सीएम सम्राट चौधरी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

नीतीश की जगह सीएम बने हैं सम्राट चौधरी 

आपको बता दें कि हाल ही में सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं. उन्होंने नीतीश कुमार की जगह ली है. नीतीश कुमार राज्यसभा चले गए हैं. इससे पहले सम्राट चौधरी बिहार के डिप्टी सीएम भी रहे हैं और उनके पास गृह मंत्रालय भी रह चुका है. आपको ये भी बता दें कि सम्राट चौधरी पहले आरजेडी में थे. मगर कुछ साल पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे. कुछ सालों में ही वह बिहार भाजपा का बड़ा चेहरा बन गए थे.