PM मोदी बोले- ‘हर कोई UP से अपनी उम्मीद छोड़ चुका था, लेकिन यूपी ने पहचान बदल ली है’

सत्यम मिश्रा

10 Feb 2023 (अपडेटेड: 14 Feb 2023, 09:14 AM)

UP Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया. उन्होंने ‘ग्लोबल…

UPTak
Google CTA

UP Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया. उन्होंने ‘ग्लोबल ट्रेड शो’ और ‘इन्वेस्ट यूपी 2.0’ की भी शुरुआत की. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. इस मौके पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया. उन्होंने कहा कि ‘हर कोई यूपी से अपनी उम्मीद छोड़ चुका था. लेकिन 5-6 साल में यूपी ने अपनी पहचान बदल ली है.’

यह भी पढ़ें...

पीएम ने कहा,

“यूपी के लोगों के प्रति मेरी जिम्मेदारी है. मैं आप सभी निवेशकों का यूपी में स्वागत करता हूं, यहां आने के लिए धन्यवाद करता हूं. लोग कहते थे कि यूपी का विकास मुश्किल है. यूपी बीमारू राज्य कहलाता था. यहां घोटाले होते थे. हर कोई यूपी से अपनी उम्मीद छोड़ चुका था. लेकिन 5-6 साल में यूपी ने अपनी पहचान बदल ली है. अब यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यस्था और शांति के लिए है.”

नरेंद्र मोदी

पीएम ने कहा, “बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा जहां 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं. आज यूपी एक आशा और एक उम्मीद बन चुका है. यूपी भारत के ग्रोथ को ड्राइव करने के लिए अहम नेतृत्व दे रहा है.”

पीएम ने कहा,

  • “आज आप जिस राज्य में बैठे हैं, उसकी आबादी 25 करोड़ है, दुनिया के बड़े बड़े देश इसे पीछे हैं.”

  • “आज भारत के यूथ की सोच में, भारत के समाज की सोच और एस्पिरेशन्स में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.”

  • “ईज ऑफ बिजनेस में UP की सरकारी सोच और एप्रोच में भी सार्थक बदलाव आया है.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है, वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है. ये जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं. आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है. हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है.”

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट: राष्ट्रपति को इस बार नहीं दी जाएगी लखनऊ शहर की चाभी, जानें वजह