ओपी राजभर का नया सियासी दांव, मंत्री बनने के सस्पेंस के बीच कह दी भाजपा को टेंशन देने वाली बात

अनिकेत कुमार

• 08:37 AM • 10 Oct 2023

Uttar Pradesh News : कहते हैं कि राजनीति में कोई किसी का स्थायी दोस्त और स्थायी दुश्मन नहीं होता है. कुछ ऐसा ही इस समय…

UP Tak
Google CTA

Uttar Pradesh News : कहते हैं कि राजनीति में कोई किसी का स्थायी दोस्त और स्थायी दुश्मन नहीं होता है. कुछ ऐसा ही इस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति में नजर आ रहा है. अभी कुछ ही दिनों पहले सपा का पाला छोड़ कर NDA का दामन थामने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बड़ा बयान दिया है. राजभर का ये बयान भाजपा का टेंशन बढ़ाने वाला है. राजभर ने बिहार में अपने ही गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

राजभर का नया सियासी दांव

ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को पटना पहुंचे जहां उन्होंने हमारे सहयोगी चैनल बिहार तक से कई मुद्दों पर बात की. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘यूपी सरकार के कैबिनेट विस्तार मे मुझे जगह मिलनी चाहिए, बिल्कुल मिलेगी.’ वहीं मंत्री बनने के दावे के बीच राजभर ने कहा कि, ‘वह लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे.’ यूपी मे एनडीए के साथ बिहार मे एनडीए के खिलाफ होने के सवाल पर उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि, ‘भाजपा के साथ गठबंधन यूपी मे है बिहार मे नही. बिहार मे भाजपा से मांगेंगे सीट नही देगी तो अकेले चुनाव लड़ेंगे.’

मंत्री बनने पर अभी तक है सस्पेंस

जानकारी के मुताबिक योगी सरकार इस नवरात्र में अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकती है. हालांकि, अब तक इस पर ठोस बयान नहीं आया है. ओम प्रकाश राजभर के भाजपा से जुड़ने के बाद से ही उन्हें मंत्री बनाने के कयासों का दौर जारी है. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट से पहले योगी सरकार अपने मंत्रिमंडल में कुछ फेरबदल कर सकती है. योगी मंत्रिमंडल में क्या राजभर शामिल होंगे, इस पर सवाल उठने लगा है. घोसी उपचुनाव में हार के बाद राजभर और चौहान दोनों निशाने पर थे. हालांकि, बीजेपी नेतृत्व से बातचीत के दौरान राजभर लगातार मंत्री बनाए जाने का दावा कर रहे थे.