अपने ‘भूले-बिसरे’ नेताओं के लिए भी प्रियंका ने बनाया प्लान, कहा- उनकी चौखट तक जाएंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी छोड़ चुके पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में संगठन के पदाधिकारियों और सचिवों से सवाल किए हैं. प्रियंका…

UP Tak

आशीष श्रीवास्तव

• 12:32 PM • 12 Sep 2021

follow google news

यह भी पढ़ें...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी छोड़ चुके पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में संगठन के पदाधिकारियों और सचिवों से सवाल किए हैं.

प्रियंका ने यह जानने की कोशिश की है कि ये नेता और कार्यकर्ता आखिर क्यों कांग्रेस छोड़कर चले गए.

प्रियंका ने इन नेताओं/कार्यकर्ताओं को वापस बुलाने के लिए हर कोशिश करने के निर्देश भी दिए हैं.

प्रियंका ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ी तो वह खुद कांग्रेस छोड़ चुके नेताओं/कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगी, ”हम उनकी चौखट तक जाएंगे.”

लखनऊ में पार्टी की बैठकें करने के बाद प्रियंका 12 सितंबर को रायबरेली पहुंचीं, जहां उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.