रंग बिरंगी लाइटें, छोटे-छोटे कैबिन... 3 लड़कियां-2 लड़के और बिखरे हुए कंडोम, Photos में देखें वाराणसी में क्या हो रहा था?
रोशन जायसवाल
• 12:49 PM • 23 Mar 2026
Varanasi Sex Racket Bust: वाराणसी के राजातालाब में 'AURA HEAVEN' स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़. पुलिस छापेमारी में 3 युवतियां और 2 युवक गिरफ्तार, मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद.
ADVERTISEMENT


1/7
|
वाराणसी के राजातालाब स्थित कचनार इलाके में पुलिस ने 'AURA HEAVEN' नाम के स्पा सेंटर पर छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पशु चिकित्सालय के ठीक बगल में संचालित इस सेंटर में स्पा की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा था.


2/7
|
SOG-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम जब स्पा सेंटर के भीतर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी हैरान रह गए. पूरे सेंटर के अंदर छोटे-छोटे केबिन बनाए गए थे, जो रंगीन लाइटों से जगमगा रहे थे. इन केबिनों का इस्तेमाल अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाता था.
ADVERTISEMENT


3/7
|
तलाशी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर के कमरों से भारी मात्रा में Used और Unused कंडोम बरामद हुए. इसके अलावा कई अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं, जो यहां चल रहे 'गंदे खेल' की गवाही दे रही थीं. पुलिस ने इन सभी साक्ष्यों को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है.


4/7
|
पुलिस की छापेमारी पड़ते ही स्पा सेंटर में अफरातफरी मच गई. इस बीच, सेंटर का मुख्य संचालक पुलिस को चकमा देकर और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर होने में कामयाब रहा. पुलिस फिलहाल फरार संचालक अनिल कुमार की तलाश में जुटी है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को रंगे हाथों धर दबोचा. पकड़े गए दोनों युवक वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और कड़ियों का पता लगाया जा सके.


6/7
|
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि यह बिल्डिंग मनोज गुप्ता नाम के व्यक्ति की है.इसे करीब दो महीने पहले जौनपुर निवासी अनिल कुमार ने किराए पर लिया था. महज दो महीनों के भीतर ही आरोपी ने स्पा के नाम पर यहां अनैतिक देह व्यापार का पूरा सेटअप तैयार कर लिया था.
ADVERTISEMENT


7/7
|
साक्ष्यों की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक गतिविधियों और अवैध स्पा सेंटर्स के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी धाराओं के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है ताकि ऐसे कारोबार पर लगाम लगे.
ADVERTISEMENT










