शनि-शुक्र की महायुति: 26 मार्च तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा अपार धन!

यूपी तक

• 08:41 AM • 20 Mar 2026

मीन राशि में शनि और शुक्र की युति 26 मार्च तक बनी रहेगी जिससे तीन राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस अवधि में जातकों को करियर में नए अवसर, अचानक धन प्राप्ति और कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.

follow google news
1

1/7

|

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कर्मफल दाता शनि और सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र एक ही राशि में आते हैं, तो इसका गहरा प्रभाव सभी जातकों पर पड़ता है. इस बार मीन राशि में बन रही यह युति 26 मार्च तक तीन खास राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार खोलने वाली है.
 

2

2/7

|

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि और शुक्र की यह जुगलबंदी निवेश, पदोन्नति और नए अवसरों के लिए अत्यंत शुभ मानी जा रही है. विशेषकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से करियर में स्थिरता की तलाश कर रहे थे यह समय वरदान साबित हो सकता है.
 

3

3/7

|

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर भाग्य उदय करने वाला है. रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे और कमाई के नए जरिए सामने आएंगे.यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो 26 मार्च से पहले आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.
 

4

4/7

|

व्यापार या पार्टनरशिप से जुड़े जातकों को इस अवधि में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है.जो लोग विदेशी कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं या बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी.छोटी या लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी.
 

5

5/7

|

कर्क राशि वालों के लिए शनि-शुक्र की युति सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी. नौकरीपेशा लोगों के काम की ऑफिस में सराहना होगी. सबसे बड़ी राहत आर्थिक मोर्चे पर मिलेगी, जहां 'अचानक धन लाभ' के योग आपके बैंक बैलेंस को बढ़ा सकते हैं.
 

6

6/7

|

अगर आपका कोई काम जमीन या जायदाद से जुड़ा हुआ है, तो इस दौरान वह पूरा हो सकता है. कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में भी निवेश के अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद है.
 

7

7/7

|

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय स्वर्णिम है. आपकी आय के कई नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से चले आ रहे कर्ज के बोझ से राहत मिल सकती है.कोई बड़ा प्रोजेक्ट या सरकारी टेंडर आपके हाथ लग सकता है, जो भविष्य के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी