PCS ज्योति के पति बने सेलिब्रिटी! वकीलों को खूब दीं सेल्फी, इसलिए कोर्ट पहुंचे थे आलोक

आनंद राज

• 09:31 AM • 11 Jul 2023

Jyoti Maurya News: पिछले कुछ दिनों से PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के झगड़े के मामले ने सुर्खियों पर कब्जा सा…

UPTak
Google CTA

Jyoti Maurya News: पिछले कुछ दिनों से PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के झगड़े के मामले ने सुर्खियों पर कब्जा सा कर लिया है. सुर्खियों पर कब्जा भला हो भी क्यों न, दरअसल इस मामले में दोनों पति-पत्नी ने एक दूसरे पर आरोपी की झड़ी सी लगा दी है. आलोक का आरोप है कि ज्योति मौर्य का मनीष दुबे से एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर चल रहा है, जो होमगार्ड विभाग में जिला कमांडेंट की पोस्ट पर तैनात हैं. वहीं, दूसरी तरफ ज्योति ने आलोक पर दहेज मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया है. वहीं, इन सब के बीच आज यानी मंगलवार को एक गजब नजारा देखने को मिला. कोर्ट के बाहर वकीलों के बीच आलोक के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई. खबर में आगे जानिए आखिर आलोक आज कोर्ट क्यों पहुंचे थे?

यह भी पढ़ें...

तो इसलिए कोर्ट पहुंचे थे आलोक…

दरअसल ज्योति मौर्य ने पति आलोक से अलग होने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. आज यानी 11 जुलाई को दोनों को कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया गया था. मगर पारिवारिक कोर्ट प्रयागराज में ज्योति मौर्य पेश नहीं हुईं. ज्योति मौर्य के वकील ने हाजिरी माफी की अर्जी कोर्ट में दी, जबकि आलोक पारिवारिक अदालत में पेश हुए. वहीं, अदालत में पेशी के बाद जब आलोक बाहर निकले तो अचानक से वकील उनके साथ सेल्फी लेने के उतावले हो गए.

PCS अफसर बनने के बाद ज्योति का पति से हुआ विवाद

गौरतलब है कि पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के बीच संबंधों में दरार आ गई थी. वहीं आलोक ने ज्योति पर मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया था. इसके बाद ज्योति ने पति आलोक कुमार और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया था. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

2010 में हुई थी आलोक और ज्योति की शादी

आपको बता दें कि आलोक और ज्योति की साल 2010 में शादी हुई थी. इसके बाद 2015 में एसडीएम के पद पर ज्योति का चयन हो गया. UPPCS परीक्षा में ज्योति ने 16वी रैंक हासिल की थी. ज्योति मौर्य इन दिनों बरेली स्थित चीनी मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं.