गाजियाबाद में भिड़े BJP कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूसे, टिकट बंटवारे को लेकर हुआ बवाल

मयंक गौड़

24 Apr 2023 (अपडेटेड: 24 Apr 2023, 11:38 AM)

UP Nagar Nikay Chunav 2023: गाजियाबाद निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी में टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है. वहीं सोमवार को गाजियाबाद ये भाजपा…

UPTak
Google CTA

UP Nagar Nikay Chunav 2023: गाजियाबाद निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी में टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है. वहीं सोमवार को गाजियाबाद ये भाजपा के मेयर पद की उम्मीदवार सुनीता दयाल के दफ्तर में ही पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. टिकट बंटवारे और लेनदेन का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह के समर्थक और विधायक सुनील शर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें...
आपस में भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता

बता दें कि गाजियाबाद में बीजेपी दफ्तर में साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, जनरल वीके सिंह की बेटी और चुनाव प्रभारी अमित बाल्मीकि मौजूद थे. इन सभी नेताओं के समर्थक भी पार्टी ऑफिस में मौजूद थे.पार्षद के टिकट वितरण से असंतुष्ट दावेदार और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए. हंगामा-नोकझोंक के बीच हाथापाई तक हो गई. कार्यकर्ताओं में लात-घूसे तक चले. बामुश्किल उन्हें शांत किया गया.

टिकट बंटवारे को लेकर हुआ बवाल

वहीं पार्टी ऑफिस में ही इन तीनों नेताओं के समर्थकों ने एक दूसरे पर टिकट बंटवारे और पैसे के लेन-देन को लेकर आरोप लगाया. कार्यकर्ताओं का आरोप था कि निकाय चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से टिकट देने के लिए पैसे का लेन -देन हुआ है. वहीं आरोप लगाने के साथ कार्यकर्ता एक दूसरे से हाथापाई भी करते नजर आए. फिलहाल पार्टी ऑफिस में पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत कराया.