निर्मम हत्या! बिहार में घर से निकले युवक की मिली अगले दिन देवरिया में लाश, जानें मामला

राम प्रताप सिंह

• 08:47 AM • 16 Dec 2022

Deoria News Hindi: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. यहां बिहार के सिवान जिले में रहने वाले…

UP Tak
Google CTA

Deoria News Hindi: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. यहां बिहार के सिवान जिले में रहने वाले एक युवक की बेरहमी से हत्या की गई है. बता दें कि युवक का पहले धारदार हथियार से गला रेता गया उसके बाद फिर उसके सीने में खंजर उतार दिया गया. हत्या का मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी मच गई. घटना की सूचना पर एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

ये है मामला

UP Crime News: मिली जानकारी के मुताबिक, थाना भलुअनी के बैकुंठपुर गांव के बाहर हत्यारों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को फेक दिया था और फरार हो गए थे. मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर  एसपी, सीओ और थानेदार पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

बिहार का रहने वाला है मृतक

बताया जा रहा है कि युवक की हत्या निर्मम तरीके से कई गई थी. युवक को पहले गला रेता कर मार डाला और उसके बाद उसके सीने में खंजर उतार दिया गया. घटना स्थल पर काफी खून फैला था. पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक का नाम प्रिंस सिंह था. वह बिहार के सिवान जिले के थाना गुठनी का रहने वाला था.

बताया जा रहा है कि मृतक 13 दिसंबर को किसी के साथ घर से निकला था और अगले दिन उसकी लाश उत्तर प्रदेश के देवरिया में मिली.

यूपी समाचार: इस घटना के बारे में एसपी संकल्प शर्मा ने बताया, “घर वालों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और मृतक जिस युवक के साथ निकला था वह गायब है. उसका लोकेशन नही ट्रेस हो पा रहा है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.”

देवरिया: घर में चल रही थी महिला की अंतिम संस्कार की तैयारी, फिर अचानक हुआ चमत्कार