मेरठ में कबड्डी खिलाड़ी राजा कॉलेज के बाहर कर रहा था लड़की से बात... अचानक आए नकाबपोश लड़कों ने उसे खूब मारा, गोली भी चलाई

उस्मान चौधरी

17 Sep 2025 (अपडेटेड: 17 Sep 2025, 01:33 PM)

Meerut Crime News: मेरठ में एक कॉलेज के बाहर छात्रा से बात कर रहे राजा नामक कबड्डी खिलाड़ी की नकाबपोश युवकों ने जमकर पिटाई कर दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल है.

Meerut Crime News

Meerut Crime News

Google CTA

Meerut Crime News: मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार शाम एक महिला मित्र से बात कर रहे युवक पर नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया. उसके साथ मारपीट की गई. युवक कबड्डी खिलाड़ी है. आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर रही है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब्बडी खिलाड़ी युवकों की नकाबपोश बदमाशों ने पिटाई क्यों की? खबर में आगे पूरा मामला जानिए.

यह भी पढ़ें...

यह मामला मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय सरदार वल्लभभाई पटेल के परिसर का है. यहां कैंटीन के पास एक छात्रा राजा नामक कबड्डी खिलाड़ी से बात कर रही थी. इसी दौरान दर्जन भर युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और उन्होंने राजा पर हमला कर दिया. तबतोड़ लात घूसे बरसने लगे. इसी दौरान छात्रा वहां से जान बचाकर भागी और पास मौजूद लोगों से मदद मांगी. बचने के लिए राजा वहां से भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे दोबारा पकड़ लिया. आरोप है कि एक हमलावर तमंचा लेकर आए थो और उन्होनें फायरिंग भी की. फायरिंग में राजा बाल बाल बच गया. हमलावर वहां से फरार हो गए. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. 

यहां देखें वायरल वीडियो:

इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि 'थाना दौराला में कृषि यूनिवर्सिटी है. यहां पर एक लड़का जिसका नाम राजा है वह अपनी एक फ्रेंड के साथ बात कर रहा था. तभी कुछ लड़के वहां पर आते हैं और उसके साथ और मारपीट होती है.  एक व्यक्ति उसके पीछे तमंचा लेकर भागता है. पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. जानकारी करने पर एक व्यक्ति का नाम सामने आया है, बाकी लोगों की पहचान की जा रही है. मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. दो टीमें इसमें गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी. वजह की जांच की जा रही है.'

ये भी पढ़ें: मेरठ में पति की कार के बोनेट पर चढ गई पत्नी और हुआ खूब ड्रामा! पुलिस के पास पहुंचते ही खुला असल मामला