Mathura News: धर्मनगरी में चोरों की सेंध, द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य द्वार पर दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी, व्यापारियों में आक्रोश

Newzo

• 01:10 PM • 20 Jul 2026

Mathura Dwarkadhish Temple News: मथुरा के विश्व प्रसिद्ध श्री द्वारकाधीश मंदिर में आधी रात चोरों ने मुख्य द्वार पर रखी दानपात्र (गुल्लक) का ताला तोड़कर चोरी कर ली. सुबह घटना का खुलासा होने पर मंदिर प्रशासन और व्यापारियों में आक्रोश फैल गया. पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है.

धर्मनगरी में चोरों की सेंध, द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य द्वार पर दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी, व्यापारियों में आक्रोश

धर्मनगरी में चोरों की सेंध, द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य द्वार पर दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी, व्यापारियों में आक्रोश

Google CTA

Mathura Dwarkadhish Temple News: धर्मनगरी मथुरा के विश्व प्रसिद्ध श्री द्वारकाधीश मंदिर में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखी दान गुल्लक का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. घटना की जानकारी सोमवार सुबह मंदिर खुलने के दौरान हुई, जिसके बाद मंदिर प्रशासन और स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने मुख्य द्वार पर लगी गुल्लक का ताला टूटा देखा. इसके बाद तत्काल मंदिर प्रशासन को सूचना दी गई. मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी जा रही है और लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी.

घटना के बाद मंदिर के आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में नाराजगी है. उनका कहना है कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में लगातार लापरवाही बरती जा रही है. व्यापारियों ने मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को और प्रभावी बनाने तथा रात्रि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है. इस चोरी की घटना ने एक बार फिर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.