Mathura News: मथुरा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सुबह 5 बजे से कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, इलाके में हड़कंप

Newzo

• 02:16 PM • 07 Jul 2026

Mathura Cyber Crime: मथुरा पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. सुबह 5 बजे कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. ड्रोन से निगरानी रखी गई. संदिग्ध मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए. कई लोगों से पूछताछ जारी है. पुलिस ने साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही.

मथुरा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सुबह 5 बजे से कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, इलाके में हड़कंप

मथुरा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सुबह 5 बजे से कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, इलाके में हड़कंप

Google CTA

Mathura News: जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ मथुरा पुलिस ने मंगलवार तड़के व्यापक अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में सुबह करीब 5 बजे शुरू हुए इस अभियान में चार थाना क्षेत्रों के साइबर हॉटस्पॉट माने जाने वाले गांवों को निशाना बनाया गया. कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी गई और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और ठगी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया. चिन्हित गांवों में अलग-अलग पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

 डिजिटल साक्ष्य और मोबाइल फोन बरामद 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई संदिग्ध मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए. इसके अलावा कई डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

अभियान रहेगा जारी 

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि यह अभियान अभी जारी है और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति साइबर अपराध में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद बरामदगी और गिरफ्तारियों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. पुलिस का उद्देश्य साइबर ठगों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है.