LDA Plots: लखनऊ में वेलनेस सिटी योजना को लेकर एलडीए ने जमीन देने वाले किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है. योजना के तहत 10 एकड़ या इससे ज्यादा जमीन देने वाले किसानों को ग्रीन कॉरिडोर के पास प्राइम लोकेशन पर विकसित भूखंड दिए जाएंगे. एलडीए वीसी ने अधिकारियों को इसके लिए जमीन आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT
सुल्तानपुर रोड और किसान पथ के बीच करीब 485 हेक्टेयर में वेलनेस सिटी योजना विकसित की जा रही है. इसके लिए ग्राम बवकास, मलूकपुर ढकवा, चौरहिया, चौरासी, दुलारमऊ, नूरपुर बेहटा और मस्तेमऊ की जमीन चिन्हित की गई है. इसे मेडी सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है.
पहले 125 भूखंडों की हुई लॉटरी
योजना के पहले चरण में लॉटरी के जरिए भू-स्वामियों को 125 विकसित भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं. अब 18 अगस्त को दूसरी लॉटरी होगी, जिसमें 200 भूखंड आवंटित किए जाएंगे. योजना के लिए 10 एकड़ या इससे ज्यादा जमीन देने वाले किसानों को 50 प्रतिशत अविकसित भूखंड ग्रीन कॉरिडोर के पास आवंटित किए जाएंगे. इसके आसपास विकास कार्य एलडीए कराएगा.
6.5 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर
वेलनेस सिटी के चार मुख्य मार्गों को निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा. शहीद पथ से किसान पथ के बीच 6.5 किमी लंबा और 24 मीटर चौड़ा ग्रीन कॉरिडोर आकार लेने लगा है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर प्रस्तावित वेलनेस सिटी में ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए 24 से 60 मीटर तक चौड़ी सड़कें विकसित की जा रही हैं.
सिटी में बन रहा कार्निवल 365
वेलनेस सिटी में अर्बन वेटलैंड के पास फुटओवर ब्रिज एरिया में कार्निवल 365 विकसित किया जा रहा है. इसे दो महीने में शुरू करने के निर्देश हैं. यहां 10 फूड कियोस्क, बच्चों के लिए इनडोर और आउटडोर गेम्स, झूले आदि होंगे. वेटलैंड में आने वाले प्रवासी पक्षियों की जानकारी देने के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर भी विकसित किया जा रहा है.
40 करोड़ रुपये से बनेगा 1500 मीटर लंबा नाला
वेलनेस सिटी में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से 1500 मीटर लंबा नाला बनाया जा रहा है. इससे वेलनेस सिटी और आसपास विकसित 10 से अधिक निजी टाउनशिप के बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था बेहतर होगी.
दिल्ली-UP और MP को कनेक्ट करने के लिए रेलवे ने चलाई ये ट्रेन, नई टाइमिंग भी जारी
ADVERTISEMENT











