लखनऊ में SI सकीना खान ने रेपिस्ट को सीधे मार दी गोली! वायरल हो रही इस महिला अफसर की कहानी जानिए

यूपी तक

• 03:58 PM • 30 May 2025

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंसपेक्टर के पद पर तैनात सकीना खान नामक पुलिस अधकारी की इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है. जानें क्या है पूरी वजह?

Lucknow SI Sakina Khan

Lucknow SI Sakina Khan (Photo Credit- @pal_ramdeen/ X)

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंसपेक्टर के पद पर तैनात सकीना खान नामक पुलिस अधकारी की इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है. बता दें कि लखनऊ में 4 साल की बच्ची संग रेप की घटना घटी. आरोप लगा कि कमल किशोर नाम के दरिंदे ने इस घटना को अंजाम दिया. इस वारदात के बाद पुलिस की कमल किशोर से मुठभेड़ हुई. एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया. अब इसी एनकाउंटर को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि पुलिस एनकाउंटर टीम में सब-इंसपेक्टर सकीना खान भी शीमिल थीं और उनकी तरफ से चलाई गई गोली ही आरोपी को लगी थी. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि आरोपी से मुठभेड़ के बाद पुलिस के अधिकारियों ने मौके से मीडिया को बाइट दी थी. उसी वीडियो में सकीना खान भी खड़ी नजर आ रही हैं. हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि पुलिस अधिकारियों की तरफ से नहीं हुई है कि सकीना खान ने गोली चलाई थी या नहीं. मगर सोशल मीडया पर इस बात के चर्चा जमकर है कि रेप के आरोपी को मुठभेड़ में गोली सकीना खान ने मारी थी. 

एनकाउंटर की कहानी जानिए 

बता दें कि 28 मई को लखनऊ की थाना मदेयगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कमल किशोर इलाके में ही कहीं छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया. आरोप है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें आरोपी घायल हो गया. इसके बाद घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था. मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.