लखनऊ में केनरा बैंक की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बचने के लिए इमारत से कूदे लोग, सामने आया वीडियो

संतोष शर्मा

• 03:28 PM • 20 Nov 2023

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) में सोमवार शाम केनरा बैंक की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई. बिल्डिंग में…

लखनऊ में केनरा बैंक की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बचने के लिए इमारत से कूदे लोग, सामने आया वीडियो

लखनऊ में केनरा बैंक की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बचने के लिए इमारत से कूदे लोग, सामने आया वीडियो

Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) में सोमवार शाम केनरा बैंक की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई. बिल्डिंग में अचानक आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई. आग केनरा बैंक के ऊपर पहली मंजिल पर पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस के दफ्तर में लगी. दफ्तर में मौजूद करीब 35 से 40 कर्मचारियों ने जैसे ही आग को देखा लोग इधर-उधर भागने लगे. जान बचाने की कोशिश में कई लोग घायल भी हुए. आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया.

यह भी पढ़ें...

पुलिस को सूचना मिली तो पास के हजरतगंज फायर स्टेशन के साथ आसपास के फायर स्टेशन से भी फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाडियां भी मौके पर पहुंची. राहत कार्य शुरू किया गया. बिल्डिंग में आने जाने का रास्ता एक ही होने की वजह से अफरा तफरी मच गई और तमाम कर्मचारी घायल भी हो गए. दमकलकर्मी करीब एक घंटे में पूरी तरह से आग पर काबू पा सके.

बचने के लिए इमारत से कूदे लोग

बताया जा रहा है कि केनरा बैंक के ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी. जिसकी वजह से उपरी मंजिल पर स्थित पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस का दफ्तर जलकर खाक हो गया. लोगों ने शीशा तोड़कर बिल्डिंग से कूद कर जान बचाई है. फिलहाल लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पर लिया गया है. लखनऊ के चीफ फायर ऑफिसर मंगेश कुमार का दावा है कि बिल्डिंग में अब कोई नहीं फसा है और ना कोई हताहत हुआ है.