लखनऊ में IRS गौरव गर्ग पर इनकम टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने किया हमला, पेपर वेट फेंक कर मारा

अंकित मिश्रा

29 May 2025 (अपडेटेड: 29 May 2025, 06:57 PM)

Lucknow Crime News: लखनऊ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. लखनऊ के आयकर विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर उनके ही दफ्तर में हमला कर दिया गया. जानें पूरा मामला.

IRS Gaurav Garg

IRS Gaurav Garg

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. आपको बता दें कि लखनऊ के आयकर विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर उनके ही दफ्तर में हमला कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, काशीपुर में तैनात इनकम टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा की गौरव गर्ग से झड़प हुई. आरोप है कि इसी के बाद योगेंद्र मिश्रा ने गौरव गर्ग पर हमला कर दिया. घटना के बाद घायल अवस्था में गौरव गर्ग को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी डॉक्टरी जांच की जा रही है. इस हमले में उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि हमले में पेपरवेट और कांच के टुकड़े का इस्तेमाल किया गया. 

यह भी पढ़ें...

कौन हैं IRS गौरव गर्ग?

IRS गौरव गर्ग लखनऊ में तैनात रह चुकीं आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी के पति हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव और वरिष्ठ IAS अधिकारी राज शेखर सिविल अस्पताल पहुंचे हैं. 

सूत्रों के मुताबिक, गौरव गर्ग असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा की एक गोपनीय जांच कर रहे थे. इसी सिलसिले में उन्होंने मिश्रा को नोटिस देकर अपने ऑफिस में बयान के लिए बुलाया था. वहां हुई बहस के बाद, दोनों एक वरिष्ठ अधिकारी के कमरे में भी गए लेकिन विवाद बढ़ गया. आरोप है कि जब गौरव गर्ग वापस अपने कमरे में लौटे, तो मिश्रा ने उन पर हमला कर दिया.

फिलहाल हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है. इस मामले ने इनकम टैक्स विभाग में अफसरों के बीच तनाव और कार्यसंस्कृति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.