लखनऊ में 10 कुत्तों को खिलाया गया जहर मिला खाना, 5 की हुई मौत, लोगों ने बताया किसने किया ये काम

अंकित मिश्रा

03 Jun 2025 (अपडेटेड: 03 Jun 2025, 05:19 PM)

Lucknow Crime News: लखनऊ में 10 से ज्यादा बेगुनाह कुत्तों को जहर देकर मारने की कोशिश की गई. जानें किसने दिया इस वारदात को अंजाम?

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News

Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 10 से ज्यादा बेगुनाह कुत्तों को जहर देकर मारने की कोशिश की गई. इस क्रूर कृत्य ने अब तक 5 बेजुबानों की जान ले ली है और अन्य जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. यह हमला सिर्फ बेजुबान जानवर पर नहीं, बल्कि इंसानियत पर लगा एक काला दाग है. ऐसी निर्दयता को कौन अंजाम दे रहा है? पुलिस अब इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रही है. उम्मीद है जल्द ही आरोपियों को सजा मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

घटना की जानकारी मिलते ही जीव आश्रय संस्था की टीम मौके पर पहुंची और फौरन राहत कार्य शुरू किया गया. गंभीर रूप से बीमार कुत्तों का मौके पर इलाज किया गया, जबकि कुछ को तुरंत पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

इस घटना की पुष्टि करते हुए पशु चिकित्सक ने बताया कि सुबह 10:30 बजे थाना तालकटोरा से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ स्ट्रीट डॉग्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. जांच में पता चला कि उन्हें जहर मिला खाना खिलाया गया था, जिसके कारण उनकी मौत हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच एक अनजान व्यक्ति वहां देखा गया, जो मोहल्ले के कुत्तों को कुछ खिला रहा था. इसके बाद, लगभग 10 से 12 कुत्तों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिनमें से अब तक 5 की मौत हो चुकी है. पुलिस ने इस घटना का संज्ञान ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: जिस प्रेमी अनूप के लिए पति को छोड़ा उसी ने रौंद दी पूरी जिंदगी, 11 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा! लखनऊ की खौफनाक कहानी