सोशल मीडिया पर की पहले दोस्ती, फिर युवक ने लखनऊ के पार्क में नाबालिग लड़की से किया ‘रेप’

सत्यम मिश्रा

• 10:40 AM • 19 Oct 2022

Lucknow News: सोशल मीडिया मंच पर बातचीत के बाद दोस्त बने एक व्यक्ति से यहां के एक सार्वजनिक पार्क में मिलने गई 15 वर्षीय लड़की…

UP Tak
Google CTA

Lucknow News: सोशल मीडिया मंच पर बातचीत के बाद दोस्त बने एक व्यक्ति से यहां के एक सार्वजनिक पार्क में मिलने गई 15 वर्षीय लड़की से व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी विद्या सागर कुशवाहा (20) को कानपुर में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने अपनी मां के फोन का इस्तेमाल करते हुए इंस्टाग्राम पर आरोपी से बातचीत शुरू की थी.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने कहा कि मंगलवार को व्यक्ति ने लड़की को फोन किया और लखनऊ के लोहिया पार्क में उसे मिलने के लिए बुलाया. उन्होंने बताया कि घर वापस आने पर उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया जो उसे एक अस्पताल ले गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्राची सिंह ने कहा, शिकायत के आधार पर हमने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.

कुशवाहा गुजरात में धागा बनाने की फैक्ट्री में काम करता है. पुलिस ने कहा कि वह कुछ दिन पहले कानपुर में अपने घर आया था और लड़की से मिलने लखनऊ गया था. उन्होंने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद वह अपने घर भाग गया.

लड़की के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है. उन्होंने बताया कि लड़की बिना बताए कुशवाहा से मिलने के लिए घर से निकल गई.

पुलिस ने एक सार्वजनिक पार्क में हुई घटना को देखते हुए पार्क प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने को कहा है. डीसीपी ने कहा, “इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इलाके के पास तैनात पुलिस कर्मियों को भी सतर्क रहने और पैदल गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है.”

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

प्रॉपर्टी लेने का बना रहे मन? लखनऊ में आवास विकास, LDA की योजनाओं में जमीन लेने का मौका