पहलगाम हमले को लेकर पोस्ट करने पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर FIR, केस करने वाले कवि अभय सिंह कौन हैं?

संतोष शर्मा

28 Apr 2025 (अपडेटेड: 28 Apr 2025, 11:31 AM)

Neha Singh Rathore news: पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पोस्ट के चलते लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर लखनऊ में FIR दर्ज हुई है. शिकायतकर्ता कवि अभय प्रताप सिंह 'निर्भीक' कौन हैं? जानिए पूरी जानकारी.

Neha Singh Rathore video, Pahalgam attack, Neha Singh controversy, Viral video in Pakistan

नेहा सिंह राठौर

Google CTA

Neha Singh Rathore news: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भोजपुरी की मशहूर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए हैं. इस पोस्ट में नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इससे उपजे सेंटिमेंट का इस्तेमाल आगामी बिहार चुनाव में किया जाएगा. अब नेहा सिंह राठौर की पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह मामला हजरतगंज थाने में कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक की शिकायत पर दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें...

कौन हैं अभय सिंह निर्भीक? 

अभय सिंह निर्भीक लखनऊ के रहने वाले हैं. खुद को राष्ट्रीय कवि बताने वाले अभय सिंह निर्भीक ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. 

नेहा सिंह राठौर ने देवरिया कांड से जोड़कर गाया ‘यूपी में का बा’, योगी सरकार पर खूब कसे तंज, देखें

क्या हैं एफआईआर में आरोप?

शिकायत के मुताबिक, नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर (अब एक्स) हैंडल @nehafolksinger से कई आपत्तिजनक पोस्ट किए. उन पर आरोप है कि उन्होंने धर्म और जाति के आधार पर दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश की. FIR में दावा किया गया है कि नेहा ने देश की राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले पोस्ट किए. FIR के मुताबिक नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों पर सवाल उठाए और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की. FIR में दावा किया गया है कि भोजपुरी गायिका के बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत विरोधी प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं. 

हजरतगंज पुलिस ने नेहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(a), 196(1)(b), 197(1)(a), 197(1)(b), 197(1)(c), 197(1)(d), 353(1)(c), 353(2), 302, 152 और आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत मामला दर्ज किया है.

नेहा सिंह राठौर ने क्या कहा?

एफआईआर दर्ज होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर दो पोस्ट किए. पहले पोस्ट में उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, 'मेरे ऊपर FIR हो गई है… होनी भी चाहिए. एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई! धन्यवाद योगी आदित्यनाथ, धन्यवाद नरेंद्र मोदी.' 

दूसरे पोस्ट में नेहा ने तंज किया, 'मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज़ हो चुकी है… क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वकील की फीस देने के लिए पैसा नहीं है. मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ 519 रुपये हैं जिसमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूँगी.'

क्या है मामला?

दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाते हुए पूछकर गोली मारी थी. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. देशभर में इस घटना को लेकर आक्रोश था और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही थी. इसी दौरान नेहा सिंह राठौर के कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए, जिन्हें कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया.

यहां नीचे देखिए नेहा सिंह राठौर की एक पोस्ट