लखनऊ में सिपाही मुकेश यादव ने 16 साल की लड़की को दूसरी मंजिल से दिया धक्का? सामने आई हिला देने वाले कहानी

अंकित मिश्रा

11 Jun 2025 (अपडेटेड: 11 Jun 2025, 05:26 PM)

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दावा है कि यूपी पुलिस में तैनात सिपाही मुकेश यादव ने यहां 16 साल की लड़की को दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया, जानें क्या है मामला?

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. आरोप है कि यहां बीबीडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को 16 वर्षीय एक किशोरी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. मगर दूसरी तरफ, किशोरी के परिजनों ने दावा किया है कि यूपी पुलिस में तैनात सिपाही मुकेश यादव ने लड़की को दूसरी मंजिल से धक्का दिया. बता दें कि पीड़ित के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में लोहिया इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली है. 

यह भी पढ़ें...

लड़की के परिजनों ने क्या आरोप लगाया?

लड़की के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला सिपाही मुकेश यादव किशोरी से छेड़छाड़ करता था. बताया जा रहा है कि सिपाही उसी मोहल्ले में मकान बनवा रहा है, जहां पीड़िता रहती है. खबर है कि इसी दौरान किशोरी के घर उसका आना-जाना बढ़ गया था. परिजनों के मुताबिक, एक दिन सिपाही मुकेश यादव ने गाली-गलोच के साथ मारपीट की और लड़की को दूसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया है. इस घटना के चलते लड़की को चोटें आई हैं और उसकी हड्डी भी टूट गई है.  

पुलिस ने दर्ज किया केस

फिलहाल बीबीडी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ के युवा एडवोकेट पवन सिंह तहसील परिसर में अचानक गिरे और फिर उठे ही नहीं, आखिर क्या हुआ इनके साथ?