पिता की हत्या के बाद अक्षत ने इस व्यक्ति को किया था कॉल... बहन अकेली न पड़ जाए तो उठाया ये कदम

अंकित मिश्रा

• 12:49 PM • 26 Feb 2026

Luknow Murder Mystery: 50 लाख के विवाद में बेटे अक्षत ने पिता को सिर में मारी गोली. आरी से किए शव के टुकड़े और उसी कमरे में बहन के साथ सोता रहा. रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा.

follow google news
1

1/7

|

राजधानी लखनऊ के आशियाना में रहने वाले मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद अब कई कहानियां सामने आ रही हैं. इस बीच हत्या की वजह 50 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी में कमी होना बताया जा रहा है. शराब के ठेके के रिन्यूअल के लिए रखी इस रकम में पैसे कम होने पर पिता मानवेंद्र और बेटे अक्षत के बीच तीखी बहस हुई थी. 
 

6

2/7

|

पुलिस ने अक्षत की निशानदेही पर नादरगंज नहर के पास से शव के कटे हुए हाथ-पैर बरामद किए हैं। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे ट्रैक के पास से हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और दो आरी भी मिली हैं।
 

5

3/7

|

चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि हत्या के बाद भाई-बहन उसी कमरे में सोते रहे जहां पिता के शव के टुकड़े रखे हुए थे. बहन कृति को पहले दिन से हत्या की जानकारी थी, लेकिन उसने पूरी बात छुपाए रखी. 
 

4

4/7

|

कत्ल के बाद अक्षत अपने एक दोस्त को फोन कर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन बहन कृति के अकेले पड़ जाने के डर से उसने सरेंडर करने के बजाय शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची.
 

2

5/7

|

बहस के दौरान गुस्से में आकर मानवेंद्र ने अक्षत को थप्पड़ मार दिए थे और उस पर राइफल भी तान दी थी. इसी अपमान का बदला लेने के लिए अक्षत ने उसी रात पिता की हत्या का फैसला कर लिया.
 

7

6/7

|

घटना के बाद पकड़े जाने के डर से अक्षत और कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिए थे. फिलहाल कोर्ट ने आरोपी अक्षत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. 

3

7/7

|

वारदात की रात अक्षत राइफल लेकर ही सोया था. उसने सुबह करीब 4:30 बजे अपने पिता के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 
 

रिलेटेड फोटो गैलरी