कौन हैं कानपुर के शुभम द्विवेदी जिन्हें पहलगाम में आतंकियों ने पत्नी के सामने ही मार दिया? 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

रंजय सिंह

23 Apr 2025 (अपडेटेड: 23 Apr 2025, 03:49 PM)

Kanpur Shubham Dwivedi: कश्मीर के पहलगाम में हनीमून मनाने गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की आतंकियों ने पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी. जानिए कौन थे शुभम और क्या है पूरा मामला.

Kanpur man killed in Kashmir

Kanpur man Shubham Dwivedi killed in Pahalgam

Google CTA

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम के पास ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को हुए एक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक शामिल हैं. इस हमले को  2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है. पहलगाम के इस हमले में उत्तर प्रदेश के कानपुर के शुभम द्विवेदी भी मारे गए हैं.  पहलगाम हिंसा में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए नवयुवक शुभम द्विवेदी के घर शोक का माहौल है. आधी रात को भी उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा. अभी 2 महीने पहले ही 12 फरवरी को शुभम की शादी हुई थी. 

यह भी पढ़ें...

कौन हैं शुभम?

शुभम के पिता संजय द्विवेदी सीमेंट के कारोबारी हैं. शुभम अपनी पत्नी के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गया था. बुधवार यानी आज ही दोनों को लौटना था. उससे पहले ही शुभम मंगलवार को हुए आतंकी हमले का निशाना बन गया. आतंकवादियों ने जब शुभम को मारा तो उसकी पत्नी ने कहा की पति के साथ मुझे भी मार दो. इसपर आतंकियों ने इनकार करते हुए कहा कि हम तुमको नहीं मारेंगे. तुमको जिंदा छोड़ रहे हैं जाकर अपनी सरकार को बताओ कि हमने क्या किया है. 

शुभम के मरने की सूचना जैसे कानपुर में उनके घर पर पहुंची कोहराम मच गया. घरवालों की मांग है कि आतंकवादियों ने जिस तरह हमारे शुभम को मारा है सरकार को उसी तरह उनसे बदला लेना चाहिए. उन्होंने शुभम की बॉडी जल्द से जल्द घर भिजवाने का आग्रह किया है. परिवार के लोगों को कहना है कि 10 लोग वहां पहलगाम में मौजूद हैं. कई लोग बुधवार शाम तक दिल्ली आ जाएंगे. यहां से लोग भी दिल्ली जाएंगे क्योंकि शुभम की बॉडी दिल्ली ही आने की उम्मीद है. hu

Pahalgam terror attack के बाद का वीडियो: 'मेरे पति से नाम पूछा और गोली मार दी'

घरवाले बॉडी लेकर कानपुर आएंगे. शुभम के बॉडी को घर वाले उनके मूल गांव हाथीपुर लेकर भी जा सकते हैं. उधर अधिकारियों ने बताया कि आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में से 22 की पहचान हो गई है. अन्य चार की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है. उन्होंने इस आतंकी हमले को ‘‘हाल के वर्षों में आम लोगों पर सबसे बड़ा हमला’’ बताया. 

आतंकी हमले के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा को बीच में ही समाप्त करके स्वदेश लौट गए हैं. आपको बता दें कि पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पर्वतों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है. ये देश और दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है. 

हमले में कई लोग घायल भी हुए

अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर इस पर्यटन स्थल पर पहुंचे. उन्होंने भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी. कश्मीर घाटी में हुए इस हमले में कम से कम 20 लोग घायल हो गए. 

पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी)  के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. अधिकारियों ने कहा कि यह संभव है कि आतंकवादी समूह जम्मू के किश्तवाड़ से दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के रास्ते बैसरन तक पहुंचा हो.