कानपुर: 11वीं क्लास के स्टूडेंट्स ने अपनी टीचर और साथी लड़कियों की अश्लील तस्वीरें की वायरल

रंजय सिंह

• 06:50 AM • 26 Jul 2023

Kanpur News: कानपुर में एक बेहद आपत्तिजनक मामला सामने आया है. यहां के एक पब्लिक स्कूल के बॉयज स्टूडेंट्स ने अपनी महिला टीचर्स और साथी…

UPTak
Google CTA

Kanpur News: कानपुर में एक बेहद आपत्तिजनक मामला सामने आया है. यहां के एक पब्लिक स्कूल के बॉयज स्टूडेंट्स ने अपनी महिला टीचर्स और साथी गर्ल स्टूडेंट्स की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए वायरल कर दी हैं. अब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है. इस मामले में आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस भी बड़ी सावधानी से जांच को आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि लड़कों ने अपने स्कूल और क्लास की साथ पढ़ने वाली छात्राओं के पहले चुपचाप फोटो खींचे. इसके बाद उन फोटो को ही एडिट कर उनसे अश्लील वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया. छात्रों ने अपनी क्लास टीचरों को भी नहीं छोड़ा. उन्होंने उनके भी फोटो लेकर अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किए.

छात्रा ने देखा अपना वीडियो तो खुला मामला

बताया जा रहा है कि जिन छात्राओं का वीडियो एडिट कर वायरल किया गया, उनमें एक छात्रा ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो को देखा. उसने इसकी शिकायत तुरंत उसी स्कूल में पढ़ने वाले अपने बड़े भाई से की. इसके बाद भाई ने उन छात्रों के इंस्टाग्राम साइट को चेक किया तो पता चला कि दर्जनों छात्राओं, महिला शिक्षकों अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं.

परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

करीब एक दर्जन छात्राओं के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है. परिजन पहले अपनी बेटियों की तरफ से शिकायत लेकर साइबर सेल में पहुंचे. फिर इस मामले को कानपुर के गुजैनी थाने में ट्रांसफर कर दिया गया. परिजनों ने 11वीं के पढ़ने वाले 6 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें कुछ टीचरों के भी नाम हैं, जिनकी तस्वीर वायरल की गई है.

कानपुर पुलिस कमिश्नर के स्टाफ ऑफिसर एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया, ‘गुजैनी इलाके के स्कूल के कुछ छात्रों ने अपने ही स्कूल की छात्राओं और टीचरों के फोटो का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है. इसके लिए एक दर्जन छात्राओं के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई है. इस मामले में पीड़ित छात्राओं के साथ-साथ आरोपी छात्र भी नाबालिग हैं. ऐसे में पुलिस छात्रों की उम्र देखकर वैधानिक ढंग से पूछताछ कर रही है.’