स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि चांदी के भाव में ₹1,000 प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई. इससे चांदी खरीदने वालों को राहत मिली है, जबकि सोने की कीमतें स्थिर रहने से ग्राहकों ने भी राहत की सांस ली.
ADVERTISEMENT
चंदौली के प्रतिष्ठित आभूषण शोरूम डायमण्ड ज्वेलर्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,47,000 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का ₹1,35,200 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट का ₹1,11,000 प्रति 10 ग्राम है. इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है.
ज्वेलर्स के अनुसार, सोने के आभूषणों की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है, जो डिजाइन और कारीगरी के आधार पर सामान्यतः 7 से 15 प्रतिशत तक हो सकता है. इसलिए ग्राहकों को खरीदारी से पहले मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्कों की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए. वहीं, डायमण्ड ज्वेलर्स के संचालक एवं सर्राफा व्यापारी सुमित सेठ के अनुसार, शुक्रवार को चांदी का भाव ₹2,29,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जिसमें जीएसटी शामिल है.
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और घरेलू मांग के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है. आगामी त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए सर्राफा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT











