आगरा में मां-बेटी कृष्णा और लाड़ो की जिंदगी इतनी निर्ममता के साथ किसने छीनी? जिसपर जा रहा शक, उसका नाम चौंका देगा

अरविंद शर्मा

04 Jun 2025 (अपडेटेड: 04 Jun 2025, 01:37 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मां और बेटी का शव उनके घर पर ही मिला है. इस हत्याकांड में अभी तक किसी की गिरफ्तारी तो नहीं हुई है मगर जिसपर शक जा रहा है, उसने सभी को चौंका दिया है.

Agra, Agra News, Agra Crime news, Agra crime, Agra police, Agra viral news, Agra viral, up news, up viral news, up crime, up crime news, आगरा, आगरा न्यूज, आगरा क्राइम, आगरा जुर्म, आगरा वायरल न्यूज, आगरा जुर्म, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां मां-बेटी का शव घर में मिला है. दोनों की हत्या की गई है. हैरानी वाली बात ये भी है कि पति घर से गायब है. आखिर मृतका का पति कहां है? ये कोई नहीं जानता है. ऐसे में पति पर ही अपनी पत्नी और मासूम बेटी को मारने का शक जा रहा है. इस घटना ने हड़कंप मचा दिया है. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें...

कृष्णा और बेटी लाड़ो को दी गई मौत

ये पूरा मामला आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के वृथला गांव से सामने आया है. यहां कृष्णकांत अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है. कल सुबह 5 बजे के आस-पास आखिरी बार कृष्णकांत को अपने घर से निकले हुए देखा गया. उसके बाद से वह गायब हो गया.

दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली की घर में मां-बेटी का शव पड़ा हुआ है. कृष्णकांत की पत्नी कृष्णा और बेटी लाड़ो की हत्या की गई थी. मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने जांच शुरू की. पति कृष्णकांत को लेकर सामने आया कि वह सुबह से ही गायब है.

ये भी पढ़ें: बागपत में सैन्य ट्रक में अचानक सवार होकर और हाथों में हथौड़ा लेकर क्यों आ गए सेना के कई जवान? हैरान कर देगी वजह

कैसे मारा गया?

पुलिस ने जांच के बाद बताया है कि मृतक महिला के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं. गले पर भी निशान हैं. माना जा रहा है कि गला दबाकर ही मारा गया है. इसके बाद चेहरे को ईट से भी कुचला गया है. दूसरी तरफ लड़की के मुंह से झाग निकल रहा है. माना जा रहा है कि उसका भी गला दबाया गया है.

मृतक महिला का फोटो.

फिलहाल शक पति पर ही जा रहा है. बताया जा रहा है कि पत्नी और पति के बीच अक्सर विवाद होता था. दोनों में झगड़ा रहता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: नोएडा के टोल प्लाज पर काम करने वाली लड़की को गर्दन से पकड़ा और शर्मनाक हरकत की! कौन थे ये लोग?

वीडियो देखिए