CBSE 12th Topper Ridhima Singh: 12वीं में रिदिमा सिंह लाई इतने नंबर, मार्कशीट गजब है

मुकुल शर्मा

13 May 2025 (अपडेटेड: 13 May 2025, 05:17 PM)

CBSE 12th Topper Ridhima Singh: रिदिमा को गणित, अंग्रेजी समेत चार विषयों में पूरे 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं. इसकी मार्कशीट देखकर आप चौंक जाएंगे.

CBSE 12th Topper Ridhima Singh, CBSE 12th Topper, Ridhima Singh bulandshahr, bulandshahr topper, CBSE 12th Topper, up news, up viral news

CBSE 12th Topper Ridhima Singh

Google CTA

CBSE 12th Topper Ridhima Singh: उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में डीपीएस स्कूल की छात्रा रिदिमा सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है. रिदिमा सिंह को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं. 

यह भी पढ़ें...

रिदिमा को गणित, अंग्रेजी समेत चार विषयों में पूरे 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं. इतिहास में रिदिमा के 2 और अंग्रेजी में उसके 3 नंबर कटे हैं. इसी के साथ रिदिमा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है.

रिदिमा की मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

रिदिमा को इंग्लिश में 98, राजनीति विज्ञान में 100 में से 100, जियोग्राफी में 100 में से 100, इतिहास में 97 नंबर प्राप्त किए हैं.

मार्कशीट देखिए

इस शानदार प्रदर्शन के बाद रिदिमा न सिर्फ अपने स्कूल की बल्कि पूरे जिले की शान बन गई है. रिदिमा सिंह डीपीएस स्कूल बुलंदशहर की इंटरमीडिएट की छात्रा हैं. उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल प्रशासन गर्वित है, बल्कि उनके माता-पिता की खुशी का भी ठिकाना नहीं है.

माता-पिता के बारे में जानिए

रिदिमा सिंह के पिता एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स की दुकान करते हैं तो उसकी मां सरकारी बेसिक स्कूल में टीचर हैं. रिदिमा का एक छोटा भाई और बहन भी है. 

कैसे पाई सफलता?

रिदिमा सिंह ने बताया, मैंने पढ़ाई में सोशल मीडिया का भी सही तरीके से इस्तेमाल किया. मेरा सपना आगे जाकर सिविल सर्विसेज में जाना है. बेटी की सफलता पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है.