इटावा में कथावाचकों के खिलाफ FIR कराने वाली रेनू तिवारी ने यादव समाज पर की अभद्र टिप्पणी? महिला ने अब ये बताया 

अमित तिवारी

28 Jun 2025 (अपडेटेड: 28 Jun 2025, 03:07 PM)

Etawah News: इटावा में यादव कथावाचकों पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला रेनू तिवारी इन दिनों एक नए विवाद में घिर गई हैं. नीचे खबर में जानिए पूरा मामला.

Photo: Renu Tiwari

Photo: Renu Tiwari

Google CTA

Etawah News: इटावा के दांदरपुर गांव में कथावाचकों पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला रेनू तिवारी इन दिनों एक नए विवाद में घिर गई हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में वह कथित तौर पर यादव समाज के लोगों और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करती दिख रही हैं. अब इसी वीडियो को लेकर रेनू तिवारी की सफाई सामने आई है. 

यह भी पढ़ें...

यूपी Tak से खास बातचीत में रेनू तिवारी ने इस वीडियो का खंडन किया है. उन्होंने साफ कहा है कि यह वीडियो एडिटिंग करके उनकी छवि को धूमिल करने और उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत करने का एक प्रयास है. रेनू तिवारी के अनुसार, "किसी भी तरह का मेरा कोई बयान नहीं है, हमने यादव समाज पर या महिलाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है. इसमें मेरे वीडियो पर आवाज कहीं और से तैयार करके डाली गई है."

रेनू तिवारी ने इस पूरी घटना का विरोध और खंडन करते हुए कहा कि 'यह सब अब रुकना चाहिए.' उन्होंने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वे लोग अब डरे हुए हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर इस तरह की अभद्र टिप्पणियों के साथ-साथ उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं.  यह नया मोड़ इस पूरे मामले को और जटिल बना रहा है. 

ये भी पढ़ें: इटावा कथावाचक अपमान मामला: यादव महासभा की 'आत्मसम्मान बैठक' रद्द, जानें क्या है वजह?