UPSSSC Technical Assistant Admit Card: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. इस परीक्षा का आयोजन 9 अगस्त 2026 को किया जाएगा. इससे पहले आयोग ने 31 जुलाई को जिन जिलों में यह परीक्षा आयोजित होगी, उन परीक्षा जिलों की अग्रीम जानकारी दे दी थी. अब जिन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क को जमा कर दिया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
परीक्षा की तारीख और समय
प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा 9 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक तय किया गया है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंच जाएं.
कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के तीन विकल्प दिए हैं. अभ्यर्थी नीचे दिए गए माध्यमों से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in)
- आयोग का आधिकारिक एंड्रॉइड मोबाइल ऐप
- पंजीकृत ई-मेल पर आयोग द्वारा भेजा गया लिंक
फीस जमा करने पर ही डाउनलोड
आयोग ने साफ किया है कि केवल वही उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित फीस जमा कर दी है. फीस जमा किए बिना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले यूपीएसएसएसी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाएं.
- वहां विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें.
- नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड सही-सही भरें.
- सारी जानकारी भरने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- अंत में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकाल कर रख लें.
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं
आयोग ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों को बहुत ध्यान से पढ़ें. परीक्षा के दिन तय समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए वैध प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) का होना बहुत जरूरी है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी.
यह भी पढ़ें: IBPS ने क्लर्क के 11403 पदों पर निकाली भर्ती , हर महीने ₹40720 तक मिलेगी ग्रॉस सैलरी
ADVERTISEMENT











