बागपत: युवक ने पिता और दो सगी बहनों की धारदार हथियार से की हत्या! जनें पूरा मामला

भाषा

• 07:16 AM • 15 Aug 2022

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में एक युवक द्वारा रविवार देर रात अपने पिता और दो सगी…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में एक युवक द्वारा रविवार देर रात अपने पिता और दो सगी बहनों की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज जादौन ने बताया कि सोमवार सुबह शशिप्रभा नाम की महिला ने बड़ौत पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे अमर उर्फ लक्ष्य ने अपने पिता बृजपाल (60) और बहनों-अनुराधा (17) व ज्योति (24) की रात में सोते समय सब्बल से हत्या कर दी है.

जादौन के मुताबिक, पुलिस दल ने घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण किया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि बड़ौत की चौधरान पट्टी के रहने वाले बृजपाल ने गलत चाल-चलन के चलते कुछ दिन पहले अमर को संपत्ति से बेदखल कर दिया था.

उन्होंने बताया कि पिता के इस फैसले से नाराज अमर ने रविवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर उनकी और दोनों बहनों की हत्या कर दी.

जादौन के अनुसार, शशिप्रभा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया कि अमर वारदात के बाद फरार हो गया और पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

बागपत: गैर महिला के साथ इस हाल में था पति, पत्नी के आते ही छिपा बेड बॉक्स में, Video Viral