कानपुर में इस ब्राह्मण लड़की से खुद को ठाकुर बता बनाए संबंध फिर युवक के इस सच ने उड़ा दिए होश!
रंजय सिंह
• 10:58 AM • 03 Mar 2026
Kanpur Crime: कानपुर में पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खुद को हिंदू ठाकुर बताने वाले युवक ने ब्राह्मण युवती का शारीरिक शोषण किया और जब वह गर्भवती हुई तो युवक की असली सच्चाई सामने आई जिसके बाद हड़कंप मच गया.
ADVERTISEMENT


1/6
|
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चुन्नीगंज की रहने वाली है 22 साल की एक ब्राह्मण लड़की ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले अभिषेक सिंह नाम के लड़के के साथ उसकी दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की रिश्ते प्यार में बदली और उनके बीच संबंध बनें.


2/6
|
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक अभिषेक उससे जब मिला तो उसने अपना नाम और धर्म छुपाया. उसने खुद को राजपूत (ठाकुर) बताया. जब युवती ने कहा कि उनके यहां दूसरी जाति में शादी नहीं होती तो युवक ने कहा कि 'सब मान जाएंगे'. इसके बाद शादी का झांसा देकर वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा.
ADVERTISEMENT


3/6
|
सच्चाई तब सामने आई जब युवती गर्भवती हो गई. पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही उसने शादी की बात की तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया. उसने कहा कि वह हिंदू नहीं है और अगर शादी करनी है तो युवती को अपना धर्म बदलकर क्रिश्चियन (ईसाई) बनना होगा. इनकार करने पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी


4/6
|
पीड़िता ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह गर्भवती थीतब आरोपी के परिजनों ने उसके पेट पर लात-घूंसों से हमला किया. इस बर्बरता का नतीजा यह हुआ कि उसका बच्चा गर्भ में ही खत्म हो गया और वह मृत पैदा हुआ. युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी के पिता और कुछ रिश्तेदारों ने भी उसके साथ गलत हरकतें कीं.
ADVERTISEMENT


5/6
|
पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी कई बार शिकायत की थी. लेकिन पुलिस ने समझौता कराने की कोशिश की और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. आरोपी खुलेआम प्रशासन को चुनौती देता था और बजरंग दल जैसे संगठनों के नाम पर उसे डराता था. हालांकि अब मामला तूल पकड़ने पर थाना कर्नलगंज में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है.


6/6
|
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है. संबंधित पुलिस अधिकारी के अनुसार 'महिला की तहरीर के आधार पर FIR कर लिया गया है. मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










