चंद्रग्रहण लगने में अब ज्यादा वक्त नहीं, इन 3 राशियों के लोग हो जाएं सावधान

यूपी तक

• 10:42 AM • 02 Mar 2026

3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगने जा रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह समय मानसिक तनाव और आर्थिक संकट लेकर आ सकता है.

follow google news
1

1/7

|

3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. हालांकि खगोलीय दृष्टि से यह एक सामान्य घटना है. लेकिन ज्योतिष गणना के अनुसार, तीन खास राशियों के लिए यह समय भारी संकट और मानसिक तनाव लेकर आ सकता है. सूतक काल लगते ही इसका प्रभाव शुरू हो जाएगा.आइए जानते हैं किन राशियों को अगले कुछ दिन बहुत संभलकर रहने की जरूरत है.
 

2

2/7

|

भारतीय समयानुसार, इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. चूंकि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इसलिए 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से ही सूतक काल लग जाएगा. सूतक काल के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है.इसलिए शुभ कार्यों और पूजा-पाठ पर रोक रहेगी.
 

3

3/7

|

चूंकि ग्रहण सिंह ही राशि में लग रहा है.इसलिए सबसे अधिक प्रभाव इसी पर पड़ेगा. आपका आत्मविश्वास अचानक कमजोर पड़ सकता है और मन में अनजाना भय बना रहेगा. कार्यस्थल पर काम का बोझ और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनबन आपकी टेंशन बढ़ा सकती है.अचानक होने वाले बड़े खर्च आपका बजट बिगाड़ देंगे. परिवार और वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें.
 

4

4/7

|

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण आर्थिक रूप से कष्टकारी हो सकता है. आपका रुका हुआ धन मिलने में और देरी होगी जिससे जरूरी काम अटक सकते हैं.नौकरी और व्यापार में अस्थिरता बनी रहेगी. सावधान रहें क्योंकि आपके गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की योजना बना सकते हैं.मानसिक दबाव के कारण अपनों से दूरी बढ़ सकती है. सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें विशेषकर पेट और बीपी की समस्या परेशान कर सकती है.
 

5

5/7

|

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बाधाओं और उलझनों से भरा रहेगा. आप जो भी प्रयास करेंगे उनका परिणाम तुरंत नहीं मिलेगा जिससे निराशा बढ़ सकती है. खर्चों की अधिकता आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर करेगी. परिवार में मतभेद होने की प्रबल संभावना है जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है. मानसिक बेचैनी के कारण नींद न आने की समस्या हो सकती है. यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें.
 

6

6/7

|

सूतक काल शुरू होने के बाद और ग्रहण के दौरान भोजन पकाने या खाने से बचें. किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य या नए काम की शुरुआत न करें.नुकीली या धारदार वस्तुओं जैसे चाकू, कैंची का प्रयोग बिल्कुल न करें. भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें, केवल मानसिक रूप से मंत्र जाप करें.
 

7

7/7

|

इन 3 राशियों के जातकों को ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सूतक काल के दौरान 'ॐ नमः शिवाय' या 'महामृत्युंजय मंत्र' का निरंतर जाप करना चाहिए. ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और खुद भी स्नान करें. अपनी सामर्थ्य के अनुसार सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध, चीनी या सफेद वस्त्र का दान किसी जरूरतमंद को करें. श्रद्धा और सावधानी ही आपको इस संकट से बचा सकती है.

रिलेटेड फोटो गैलरी