आम्रपाली और खेसारी लाल यादव का ये सुपरहिट भोजपुरी गाना आज भी है फैंस की पहली पसंद

यूपी तक

• 06:50 PM • 13 Jun 2025

आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है. दोनों को एक साथ देखने के लिए उनक फैंस उत्साहित रहते हैं.

Bhojpuri song

Bhojpuri song

Google CTA

आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है. दोनों को एक साथ देखने के लिए उनक फैंस उत्साहित रहते हैं. यही वजह है कि दोनों का गाना पलंग सागवान आज भी फैंस की पहली पसंद बना हुआ है. 2022 में रिलीज हुई फिल्म डोली सजा के रखना का यह गाना न सिर्फ अपनी मस्ती भरी धुन के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी रोमांटिक और एनर्जेटिक वाइब्स ने हर उम्र के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है.

यह भी पढ़ें...

2022 में रिलीज हुई फिल्म डोली सजा के रखना एक हिट मूवी थी. इसमें खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था और इसके सभी गाने हिट थे. यूट्यूब पर खेसारी और आम्रपाली का सुपरहिट गाना ‘पलंग सागवान के’ लोगों को खूब पसंद है.  इसपर 505 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर 2022 में अपलोड किया गया था. इस गाने को खेसारी लाल और इंदु सोनाली ने गाया है, लेकिन इसे खेसारी-आम्रपाली पर फिल्माया गया है.


शादियों, पार्टियों और त्योहारों में यह गाना आज भी डीजे की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना रहता है.  गाने का फिल्मांकन भी शानदार है जिसमें रंग-बिरंगे सेट्स और दोनों सितारों के ट्रेडमार्क डांस मूव्स फैंस को खूब पसंद आए  आम्रपाली की अदाएं और खेसारी का स्वैग इस गाने को हर बार ताजा बनाए रखता है.  फैंस की प्रतिक्रियाएं भी इस गाने के प्रति उनके प्यार को दर्शाती हैं.