पिया जी के मुस्की...भोजपुरी के अश्लील गानों से ऊब चुका है मन तो सुनें खेसारी और आम्रपाली का ये सुपरहिट सॉन्ग

यूपी तक

14 Jun 2025 (अपडेटेड: 14 Jun 2025, 06:03 AM)

भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में अगर आप अश्लील गानों से ऊब चुके हैं और कुछ ऐसा सुनना चाहते हैं जो दिल को छू जाए तो खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का सुपरहिट गाना "पिया जी के मुस्की" आपके लिए परफेक्ट है.

Bhojpuri Song of Khesari and Amrapali

Bhojpuri Song of Khesari and Amrapali

Google CTA

भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में अगर आप अश्लील गानों से ऊब चुके हैं और कुछ ऐसा सुनना चाहते हैं जो दिल को छू जाए तो खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का सुपरहिट गाना "पिया जी के मुस्की" आपके लिए परफेक्ट है. यह गाना न सिर्फ रोमांटिक और मेलोडियस है बल्कि इसकी सादगी और खेसारी-आम्रपाली की शानदार केमिस्ट्री इसे हर भोजपुरी फैन की प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाती है. सालों पहले रिलीज हुआ ये गाना आज भी लोगों के दिल और जुबां पर छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें...

'पिया जी के मुस्की' भोजपुरी सिनेमा की उस खूबसूरती को दर्शाता है जो प्यार, मिठास और देसी अंदाज से भरी होती है. यह गाना फिल्म मैं सेहरा बांध के आउंगा का हिस्सा है. इस गाने का म्यूजिक शानदार है और इसमें आम्रपाली के एक्सप्रेशन कमाल के हैं. लंहगे में उनका अंदाज- ए- बयां देखते ही बनता है. वहीं एथनिक लुक में खेसारी भी शानदार दिखते हैं. गाने के बोल प्रेम और रोमांस की मासूमियत को बयां करते हैं, जो आजकल के कई अश्लील गानों से बिल्कुल अलग है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है.

गाने का फिल्मांकन भी उतना ही दिलकश है जितना इसका संगीत. आम्रपाली की सादगी भरी अदाएं और खेसारी का देसी स्वैग गाने को और भी आकर्षक बनाते हैं. यूट्यूब पर वेव म्यूजिक चैनल पर रिलीज इस गाने ने लाखों व्यूज बटोरे हैं और फैंस के बीच आज भी उतना ही पसंद किया जाता है. शादियों, मेहंदी समारोहों और रोमांटिक मूड में यह गाना फैंस की पहली पसंद बना हुआ है.  फैंस कमेंट सेक्शन में इस गाने की तारीफ करते हुए लिखते हैं, "ये गाना दिल को सुकून देता है" और "खेसारी और आम्रपाली की जोड़ी का कोई जवाब नहीं."