क्या यूपी की महिलाएं 29, 30 और 31 अगस्त को भी फ्री में करेंगी बस सफर? आ गया नया अपडेट

यूपी तक

• 11:30 AM • 28 Aug 2026

रक्षाबंधन पर यूपी सरकार ने महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है. महिलाएं 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक साधारण और AC बसों में बिना किराया सफर कर सकती हैं.

UP Tak
Google CTA

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया है. इसके तहत महिलाओं को 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में बिना किराया यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. आज रक्षाबंधन है और कल 29 अगस्त को भी महिलाएं फ्री में बस सफर कर सकेंगी.

यह भी पढ़ें...

हालांकि, अगर आप 30 या 31 अगस्त को मुफ्त बस यात्रा की उम्मीद कर रही हैं तो सुविधा उस दिन लागू नहीं होगी. कुछ जगह 30 और 31 अगस्त को भी फ्री बस यात्रा का दावा किया जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.  मुफ्त यात्रा की अवधि 29 अगस्त की रात 12 बजे तक ही है.

AC बसों में भी नहीं लगेगा किराया

महिलाओं को सुविधा रोडवेज की किसी भी श्रेणी की बस में मिलेगी. साधारण बस के साथ-साथ एसी बसों में भी महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा. यात्रा के दौरान परिचालक की ओर से जीरो रुपये का टिकट दिया जाएगा.

महिलाओं के साथ एक अटेंडेंट को भी मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा. ऐसे में रक्षाबंधन पर मायके या दूसरे शहर जाने वाली महिलाओं के लिए सरकारी की ये सुविधा काफी राहत देने वाली है.

29 अगस्त तक ही मिलेगी सुविधा

परिवहन निगम की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, मुफ्त यात्रा की व्यवस्था 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक लागू है. इसलिए 29 अगस्त को महिलाएं बिना किराया रोडवेज बसों में सफर कर सकती हैं, लेकिन 30 अगस्त से सामान्य किराया देना होगा.

वाराणसी परिक्षेत्र में इस सुविधा के लिए 500 से ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है. वाराणसी से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज समेत यूपी के दूसरे शहरों के लिए चलने वाली बसों में भी महिलाएं इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं.

सफर से पहले ये बात जरूर जान लें

अगर आप रक्षाबंधन के लिए बस से घर जाने की तैयारी कर रही हैं तो तारीख का ध्यान रखना जरूरी है. 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा. इसके बाद यानी 30 अगस्त से फ्री यात्रा की सुविधा खत्म हो जाएगी.

यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को परिचालक से जीरो रुपये का टिकट जरूर लेना चाहिए. साथ ही उनके साथ यात्रा करने वाले एक अटेंडेंट को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा.

दिल्ली-नोएडा का सफर होगा सुपरफास्ट! चिल्ला से महामाया फ्लाईओवर एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट