UP Police Constable Final Result 2024:यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 60244 सेलेक्टेड कैंडिडेट की पूरी लिस्ट

यूपी तक

13 Mar 2025 (अपडेटेड: 13 Mar 2025, 03:05 PM)

UP Police Constable Final Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने UP Police Constable Final Result 2024 जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 60,244 पदों पर उम्मीदवारों का चयन हुआ है.

यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा

UP Police Constable Final Result 2024

Google CTA

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने UP Police Constable Final Result 2024 जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 60,244 पदों पर उम्मीदवारों का चयन हुआ है. उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

48 लाख से ज्यादा आवेदन, कई चरणों में हुई परीक्षा

इस भर्ती के लिए 48,17,441 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को 10 पालियों में आयोजित की गई थी. इसके बाद अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण 26 दिसंबर 2024 से 7 फरवरी 2025 तक हुआ.

शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी

शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 से 27 फरवरी 2025 के बीच कराई गई. इसके बाद नॉर्मलाइज्ड स्कोर और आरक्षण नियमों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई.

चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट यहां देखे

चयनित अभ्यर्थियों की पूरी सूची इस लिंक पर उपलब्ध है. उम्मीदवार यहां अपने रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

क्या आगे करना होगा?

चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए जल्द ही यूपी पुलिस की ओर से निर्देश दिए जाएंगे. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारी UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.