UP Weather Update: यूपी में 8 जनवरी को पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

यूपी तक

07 Jan 2026 (अपडेटेड: 07 Jan 2026, 06:18 PM)

UP Weather Update:बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज समेत कई जिलों में बहुत घने कोहरे का येलो अलर्ट. जानें आपके शहर में कैसी रहेगी विजिबिलिटी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है. मौसम विभाग ने 8 जनवरी के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश के बड़े हिस्से में येलो अलर्ट जारी किया है. ठिठुरन भरी हवाओं और सूर्य देव के दर्शन न होने के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे पूरा प्रदेश कोल्ड डे की चपेट में है. सड़कों पर कोहरे की सफेद चादर बिछी है, जिससे विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात पर बुरा असर पड़ा है. 

यह भी पढ़ें...

कोहरे का येलो अलर्ट- इन जिलों में छाएगी सफेद चादर

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है:

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके.

Cold Day की चेतावनी- दिन में भी कांपेगा यूपी

मौसम विभाग ने इन जिलों में शीत दिवस की संभावना जताई है, जहां दिन के समय धूप न निकलने और बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन चरम पर रहेगी-

प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाके.