UP Weather Update: यूपी में 16 जनवरी को पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

यूपी तक

15 Jan 2026 (अपडेटेड: 15 Jan 2026, 05:42 PM)

UP Weather Update: यूपी में 16 जनवरी कोदेवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी. आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई में भीषण कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने 16 जनवरी के लिए ताजा बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है. विभाग ने कोहरे की स्थिति को देखते हुए राज्य के बड़े हिस्से में ऑरेंज' और येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

ऑरेंज अलर्ट- यहां छाएगा घना से बहुत घना कोहरा

मौसम विभाग ने इन जिलों में विजिबिलिटी शून्य के करीब रहने की संभावना जताई है:

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके.

येलो अलर्ट- इन जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना

इन इलाकों में भी कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है:

आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी एवं आसपास के इलाके.

कोल्ड डे की स्थिति

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, घने कोहरे के कारण सूर्य की रोशनी पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच पाएगी, जिससे दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आ सकती है. प्रशासन ने लोगों को हाईवे पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और फॉग लाइट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी है.